PM Vishwakarma Yojana: आप चाहें शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। सरकार की तरफ से हर एक योजना के लिए पात्रता सूची बनाई गई है ताकि पात्र लोग ही लाभ ले पाएं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से अगर आपको जुड़ना है तो आपका पात्र होना जरूरी है। इस योजना की शुरुआत पिछले साल की गई ताकि 18 पारंपरिक व्यापारों और इनसे जुड़े लोगों की आर्थिक मदद की जा सके। यही नहीं, कई लाभों के अलावा इसमें लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड भी दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं ये आपको कैसे मिल सकता है। आप आगे इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6687aa18c8394e39ae08f5ec","slug":"pm-vishwakarma-yojana-benefits-list-check-here-in-hindi-2024-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में रोजाना मिलते हैं 500 रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में रोजाना मिलते हैं 500 रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
Fri, 05 Jul 2024 01:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : Istock
कैसे मिलते हैं 500 रुपये रोजाना?
- दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके जरिए उन्हें उनके काम में और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : istock
- अगर आप भी इस आर्थिक मदद को लेना चाहते हैं तो आपको पीएम विश्वकर्मा योजना में जुड़ने के बाद इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनना होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : istock
ये भी हैं कुछ और लाभ:-
- योजना के अंतर्गत स्टाइपैंड के अलावा आपको बतौर लाभार्थी 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं, ताकि आप टूलकिट खरीद सके
- योजना में लोन की भी सुविधा है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है और वो भी बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दरों पर।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : istock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
- फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, अगर आप दर्जी, ताला बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, राजमिस्त्री, नाव निर्माता, लोहार, सुनार, अस्त्रकार और मूर्तिकार हैं, तो आप योजना के लिए पात्र हैं।