फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vidya Laxmi Yojana: क्या है प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना? जानिए किन छात्रों को मिलता है स्कीम का लाभ

Sun, 29 Dec 2024 07:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 07:41 PM IST
सार

आज हम आपको केंद्र सरकार की विद्या लक्ष्मी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत जो छात्र अच्छे शिक्षण संस्थान (QHEIs) में दाखिला लेते हैं उनको वित्तीय संस्थानों द्वारा बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Vidya Laxmi Yojana Kya Hai Know Benefits And Eligibility
PM Vidya Laxmi Yojana - फोटो : AdobeStock

PM Vidya Laxmi Yojana: देश में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार गरीब छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना चाहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की विद्या लक्ष्मी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत जो छात्र अच्छे शिक्षण संस्थान (QHEIs) में दाखिला लेते हैं उनको वित्तीय संस्थानों द्वारा बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान किया जाएगा। देश में ऐसे छात्रों की संख्या काफी अधिक है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का उद्देश्य देश की इसी समस्या को दूर करना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

PM Vidya Laxmi Yojana Kya Hai Know Benefits And Eligibility
PM Vidya Laxmi Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत जिन छात्रों की पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है उन्हें 10 लाख रुपये तक के लोन पर 3 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी। 

PM Vidya Laxmi Yojana Kya Hai Know Benefits And Eligibility
PM Vidya Laxmi Yojana - फोटो : AdobeStock

क्या है योजना की पात्रता?

छात्र जिस कॉलेज में एडमिशन ले रहा है उसकी एनआईआरएफ रैंकिंग 100 होनी चाहिए। इसके अलावा राज्य स्तर पर कॉलेज की रैंकिंग 200 तक होनी जरूरी है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट का सरकारी होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vidya Laxmi Yojana Kya Hai Know Benefits And Eligibility
PM Vidya Laxmi Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को दिया जाता है, जिनकी पारिवारिक आय सालाना 8 लाख रुपये से कम है। इस स्कीम के अंतर्गत अगर कोई छात्र 7.5 लाख रुपये का लोन लेता है तो उस पर भारत सरकार 75 प्रतिशत की गारंटी देती है।

विज्ञापन
PM Vidya Laxmi Yojana Kya Hai Know Benefits And Eligibility
PM Vidya Laxmi Yojana - फोटो : AdobeStock

कहां करना होगा आवेदन?

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस स्कीम की आधिकारिक वेबासाइट https://www.vidyalakshmi.co.in/Students/ पर विजिट करना है। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके इस स्कीम में आवेदन करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed