नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आज हम आपको डाकघर की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नए साल के खास मौके पर पत्नी के साथ मिलकर निवेश करके हर महीने 9,250 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह निवेश करके नियमित आय प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां आप निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम निवेश के लिहाज से काफी सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न के साथ सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Post Office: नए साल पर इस स्कीम में पत्नी के साथ मिलकर करें निवेश, हर महीने मिलेगी 9250 रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 29 Dec 2024 04:47 PM IST
सार
आज हम आपको डाकघर की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नए साल के खास मौके पर पत्नी के साथ मिलकर निवेश करके हर महीने 9,250 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन