{"_id":"67af1f8af77c83551b0f3e05","slug":"pm-shram-yogi-maandhan-yojana-kya-hai-know-benefits-of-this-scheme-here-2025-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM SYMY: मजदूरों के लिए सरकार की शानदार योजना, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM SYMY: मजदूरों के लिए सरकार की शानदार योजना, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 14 Feb 2025 04:38 PM IST
सार
इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। देश में एक बड़ी आबादी मजदूरों और कामगारों की है। जीवन के शुरुआती पड़ाव पर ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं।
PM Shram Yogi Maandhan Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर मजदूरों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। देश में एक बड़ी आबादी मजदूरों और कामगारों की है। जीवन के शुरुआती पड़ाव पर ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं।
हालांकि, वृद्धावस्था के समय इन लोगों की शारीरिक क्षमता काफी कम हो जाती है। इस कारण कामगारों के समक्ष कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
पीएम श्रमयोगी मानधन योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए की गई है। इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल तक के असंगठित क्षेत्र से जुडे़ कामगार आवेदन कर सकते हैं।
आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर आपकी निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर आप सरकार की इस योजना में 40 साल की उम्र में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 200 रुपये का निवेश यहां करना होगा।
वहीं अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश यहां करना होगा। यह निवेश आपको तब तक करना है, जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
- फोटो : AdobeStock
60 की उम्र पूरी होने के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन इस स्कीम के अंतर्गत मिलेगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर योजना में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।