फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: अगर आपको भी चाहिए मुफ्त बिजली, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन, जानें तरीका

Thu, 14 Mar 2024 01:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Registration Process in hindi
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: कैसे मिल सकती है मुफ्त बिजली? - फोटो : Amar Ujala

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनके जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। सरकार भी इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार से लेकर लाभ देने तक पर काफी पैसे खर्च करती है। जैसे- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे और साथ ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। पीआईबी प्रेस रिलीज के मुताबिक, एक किलोवॉट का सोलर पैनल लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवॉट पर 60 हजार रुपये और अगर आप तीन किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो आपको 78 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाएगी। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप यहां आवेदन का तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Registration Process in hindi
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: कैसे मिल सकती है मुफ्त बिजली? - फोटो : istock

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपने घर पर सोलर पैन लगाकर सब्सिडी और मुफ्त बिजली के 300 यूनिट चाहते हैं, तो आपको इस योजना में आवेदन करना होगा
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना है
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Registration Process in hindi
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: कैसे मिल सकती है मुफ्त बिजली? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' का ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको अपना प्रदेश और अपने इलाके की बिजली वितरण कंपनी को चुनना है
  • फिर आपको अपनी उपभोक्ता संख्या, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी चीजें भरनी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Registration Process in hindi
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: कैसे मिल सकती है मुफ्त बिजली? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब उभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन कर लें और फॉर्म के हिसाब से रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें
  • इसके बाद आपको डिस्कॉम से फीजिबिलिटी अप्रूवल का इंतजार करना होता है और जैसे ही ये मिल जाए तो अपने डिस्कॉम में किसी भी रजिस्टर्ड वेंडर्स से प्लांट इंस्टॉल करवाएं
विज्ञापन
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Registration Process in hindi
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: कैसे मिल सकती है मुफ्त बिजली? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद प्लांट की जानकारी भरें और अब नेट मीटर के लिए आवेदन करें
  • नेट मीटर के इंस्टॉलेशन और डिस्कॉम की तरफ से इंस्पेकशन होगा और फिर पोर्टल से कमीशनिंग सर्टिफिकेट जनरेट होगा
  • इसके बाद कमीशनिंग रिपोर्ट मिलने के बाद पोर्टल पर अपनी बैंक की जानकारी भरें और साथ में एक कैंसिल चेक जमा करें
  • फिर 30 दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में सब्सिडी आ जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed