फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सावधान! नहीं करवाए अगर ये तीन काम, तो अटक सकती है 17वीं किस्त

Thu, 14 Mar 2024 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Mar 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 3 reasons for stuck 17th installment check here
किन गलतियों की वजह से अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Kist: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में एक बड़ी संख्या में लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। फिर चाहे ये लोग शहरी इलाकों में रह रहे हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है, जिसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। जैसे- इस बार अब 17वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये किसान कौन हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 3 reasons for stuck 17th installment check here
किन गलतियों की वजह से अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

पहले जानिए कब आ सकती है 17वीं किस्त

  • दरअसल, 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी हुई, जिसमें लगभग 9 करोड़ लाभार्थियों को किस्त के पैसे जारी किए गए। वहीं, हर किस्त 4 महीने बाद आती है। ऐसे में नियमों की मानें तो 17वीं किस्त इसी साल जून-जुलाई माह में जारी हो सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi 3 reasons for stuck 17th installment check here
किन गलतियों की वजह से अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

इन तीन कामों को न करवाने पर अटक सकती है किस्त:-

पहला काम

  • इसमें सबसे पहला काम है भू-सत्यापन। दरअसल, नियमों के मुताबिक पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को भू-सत्यापन करवाना जरूरी है। ऐसे में जो किसान ये काम नहीं करवाएंगे, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 3 reasons for stuck 17th installment check here
किन गलतियों की वजह से अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

दूसरा काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटकना तय है। 16वीं किस्त में भी ऐसे कई किसान रहे, जिनकी ई-केवाईसी करवाने के कारण किस्त अटक गई।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 3 reasons for stuck 17th installment check here
किन गलतियों की वजह से अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

तीसरा काम

  • तीसरा काम है अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना। अगर आप किसी कारण ये काम नहीं करवा पाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते अपने आधार को बैंक खाते से लिंक जरूर करवा लें, ताकि किस्त का लाभ मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed