फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mudra Yojana: पैसों के अभाव में शुरू नहीं कर पा रहे हैं बिजनेस, तो सरकार दे रही है बिना गारंटी 10 लाख का लोन

Thu, 22 Dec 2022 02:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
PM Mudra Yojana Registration Process Benefits Eligibility know all details here
PM Mudra Yojana - फोटो : istock

PM Mudra Yojana Registration Process: अगर आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आपको बिजनेस शुरू करना चाहिए। हालांकि, संसाधनों के अभाव और सही दिशा नहीं मिल पाने की वजह से लोग बिजनेस को शुरू नहीं कर पाते हैं। कई लोगों का सोचना है कि बिजनेस करना काफी मुश्किल होता है। इसमें पैसे डूबने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। वहीं हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर आप कैलकुलेटेड रिस्क लेकर और योजनाबद्ध ढंग से किसी व्यापार को शुरू करते हैं। ऐसे में उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। बीते कुछ सालों में देश के भीतर कई स्टार्टअप्स हो रहे हैं। ऐसे में स्टार्टअप्स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार बिजनेस को शुरू करने के लिए बिना गारंटी दस लाख रुपये का लोन दे रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में - 

PM Mudra Yojana Registration Process Benefits Eligibility know all details here
PM Mudra Yojana - फोटो : Istock

PM Mudra Yojana Benefits

इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि लोन पर आपसे किसी प्रकार का प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लिया जाता है। योजना में आवेदन करने के बाद आपको एक मुद्रा कार्ड मिलता है। इस कार्ड का इस्तेमाल आप बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह ही कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त, जानिए किन गलतियों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे

PM Mudra Yojana Registration Process Benefits Eligibility know all details here
PM Mudra Yojana - फोटो : istock

अगर आप किसी छोटे व्यापार को शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में आप इस स्कीम के अंतर्गत 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। इस स्कीम के तहत लोन की सुविधा नॉन कॉर्पोरेट और गैर कृषि कार्यों के लिए ही दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Mudra Yojana Registration Process Benefits Eligibility know all details here
PM Mudra Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। सभी प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Mudra Yojana Registration Process Benefits Eligibility know all details here
PM Mudra Yojana - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य

मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को तीन प्रकार के लोन दिए जाते हैं। इसमें शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन शामिल हैं। इस योजना के जरिए सरकार देश में स्वरोजगार और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देना चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed