देश में ऐसे कई लोग हैं, जो खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, आर्थिक रूप से सशक्त न हो पाने की वजह से वह अपना खुद का बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं। इसी चीज को देखते हुए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस योजना के जरिए सरकार छोटे उद्यमों को आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और सूक्ष्म उद्यमों को बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करती है। इस योजना के जरिए देश में न केवल स्वारोजगार को बढ़ावा मिलता है बल्कि व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी यह एक शानदार स्कीम है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से -
PM Mudra Yojana: सरकार की शानदार योजना, बिजनेश शुरू करने के लिए मिलता है बिना गारंटी 20 लाख रुपये का लोन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:47 PM IST
सार
इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और सूक्ष्म उद्यमों को बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन