फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold: सोना खरीदते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Wed, 12 Feb 2025 04:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 04:15 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सोना खरीदते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं -

विज्ञापन
Gold Buying Tips: Things To Consider While Buying Gold
Gold Buying Tips - फोटो : AdobeStock

Gold Buying Tips: भारत में बड़े पैमाने पर सोने के गहनों की खरीदारी की जाती है। शादी या दूसरे समारोह में लोग सोने से बने आभूषणों को पहनना पसंद करते हैं। हमारी संस्कृति में भी सोने से बने आभूषणों का एक मुख्य स्थान है। इसके अलावा, कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के रूप में भी करते हैं। बीते कुछ सालों में गोल्ड ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है। हालांकि, सोने की खरीदारी करते समय आपको कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।



बीते सालों में कई लोगों के साथ सोने की बिक्री करते समय धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। इससे कई लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सोना खरीदते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं -

Gold Buying Tips: Things To Consider While Buying Gold
Gold Buying Tips - फोटो : AdobeStock

सोना खरीदते समय आपको ज्वेलरी पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। ज्वेलरी पर बना हॉलमार्क का निशान सोने की शुद्धता को सुनिश्चित करने का काम करता है। सोना जितना शुद्ध होता है, उसी के आधार पर वह महंगा भी होता है।

Gold Buying Tips: Things To Consider While Buying Gold
Gold Buying Tips - फोटो : AdobeStock

आप जब भी किसी दुकान पर सोने की खरीदारी करने जाएं, उस दौरान उसके मेकिंग चार्ज को लेकर मोलभाव जरूर करें। कई दुकानों पर ज्वेलर से मोलभाव करते समय मेकिंग चार्ज पर कुछ डिस्काउंट मिल जाता है।

Indian Railways: ये है भारत का सबसे छोटा रेलवे रूट, सिर्फ इतने किलोमीटर का है ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Buying Tips: Things To Consider While Buying Gold
Gold Buying Tips - फोटो : AdobeStock

सोना खरीदते समय आपको उसका वजन जरूर चेक करना चाहिए। सोने के वजन में जरा भी इधर-उधर होने पर उसकी कीमत में काफी अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको इससे नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Gold Buying Tips: Things To Consider While Buying Gold
Gold Buying Tips - फोटो : AdobeStock

दुकान पर सोना खरीदने के बाद उसका पक्का बिल जरूर लें। इस बात का ध्यान रखें कि बिल में गोल्ड का कैरेट, वजन, मेकिंग चार्ज, टैक्स आदि जरूरी जानकारी जरूर शामिल हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed