फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi 19th Kist: 19वीं किस्त जारी होने से पहले जान लें किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं

Sat, 14 Dec 2024 02:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Dec 2024 02:44 PM IST
सार

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana who farmers is eligible for 19th kist 19 kist kab ayegi
कौन किसान 19वीं किस्त के लिए पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist Date: अगर आप एक किसान हैं तो जाहिर है कि आपको फसल उगाने के लिए खेतों में दिन-रात मेहनत करनी पड़ती होगी? कई किसानों को तो खेती के लिए आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। वहीं, इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है तो चलिए जानते हैं किन किसानों को इसका लाभ मिल सकता है और किन किसानों को नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana who farmers is eligible for 19th kist 19 kist kab ayegi
कौन किसान 19वीं किस्त के लिए पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

19वीं किस्त कब आ सकती है?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई और इस हिसाब देखेंगे तो 19वीं किस्त जारी होने का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
PM Kisan Yojana who farmers is eligible for 19th kist 19 kist kab ayegi
कौन किसान 19वीं किस्त के लिए पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों को मिल सकता है लाभ और किनकी अटक सकती है किस्त?

नंबर 1

  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है उनकी किस्त अटक सकती है। अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। आप इस काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana who farmers is eligible for 19th kist 19 kist kab ayegi
कौन किसान 19वीं किस्त के लिए पात्र हैं? - फोटो : Freepik

नंबर 2

  • बात उन किसानों की करें जिन्हें किस्त मिलेगी तो इसमें वे किसान हैं जो भू-सत्यापन का काम करवा लेंगे। जो किसान ये काम नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है। लाभ लेने के लिए आपको ये काम करवाना जरूरी है
  • वहीं, जो किसान आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाएंगे उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana who farmers is eligible for 19th kist 19 kist kab ayegi
कौन किसान 19वीं किस्त के लिए पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिनके आवेदन फॉर्म में गलती है। इसलिए अपने आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें
  • अगर आपने अपने बैंक खाते की गलत जानकारी दी है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपको अपने बैंक खाते की जानकारी को चेक करके ही देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed