Aadhaar Update Last Date: अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो ये आपके काफी काम आता होगा? इसके न होने पर कई काम अटक भी सकते हैं। जैसे, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या फिर केवाईसी से जुड़े काम हो आदि। आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड की जरूरत आपको कई कामों के लिए पड़ती है। जैसे, अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना है या फिर आपको गैर-सरकारी काम करवाना है तो आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, अब इसे अपडेट करवाने की आखिरी तारीख को फिर से बढ़ा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं ये तारीख क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Aadhaar Update: आ गई है आधार अपडेट की नई तारीख,यहां जानें कब तक करवा सकते हैं आधार अपडेट
Aadhaar Card Update Free Deadline: आधार कार्ड अपडेट कराने की नई तारीख आ गई है। पहले यह तारीख आज यानी 14 दिसंबर तक थी लेकिन सरकार ने राहत देते हुए अब नई तारीख का एलान किया है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने आधार को अपडेट नहीं किया है तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं।
Aadhaar Card Update Free Deadline: आधार कार्ड अपडेट कराने की नई तारीख आ गई है। पहले यह तारीख आज यानी 14 दिसंबर तक थी लेकिन सरकार ने राहत देते हुए अब नई तारीख का एलान किया है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने आधार को अपडेट नहीं किया है तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले क्या थी तारीख?
- अब तक आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख आज यानी 14 दिसंबर 2024 थी, लेकिन अब इस तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब इस तारीख को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। आप इस तारीख तक अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन फ्री में अपडेट करवा सकते हैं।
ये है नई तारीख
- जैसा कि आधार को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 थी, तो वहीं अब इस तारीख को बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है। यूआईडीएआई द्वारा ये जानकारी दी गई है। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, उनके लिए ये राहत भरी जानकारी है।
#UIDAl extends free online document upload facility till 14th June 2025; to benefit millions of Aadhaar Number Holders. This free service is available only on #myAadhaar portal. UIDAl has been encouraging people to keep documents updated in their #Aadhaar. pic.twitter.com/wUc5zc73kh
— Aadhaar (@UIDAI) December 14, 2024
ऐसे करवा सकते हैं अपडेट:-
स्टेप 1
- अगर आपने अब तक आधार अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसे अपडेट करवाने के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जा सकते हैं
- फिर आपको यहां पर लॉगिन करना है
- पहले अपना आधार नंबर दर्ज करें
स्टेप 2
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए ओटीपी को यहां भरना है
- फिर आपके रजिसटर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ये वो मोबाइल नंबर है जो आपके आधार से लिंक है
- अब इस आए हुए ओटीपी को भर दें जिसके बाद आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा