PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना के करोड़ों पात्र लभार्थी हैं, जो इस योजना से जुड़कर साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये प्राप्त करते हैं।
अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और इस बार तो योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आपको 23वीं किस्त का लाभ चाहिए तो फिर आपको कुछ काम भी करवाने होंगे जिनके बारे में आप आगे जानेंगे। जान लें कि अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन से काम किसानों को करवाने होते हैं...
2 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किसानों को क्या-क्या काम करवाने होते हैं?
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
- ये काम योजना का सबसे जरूरी काम है
- अगर आप योजना से पहले से जुड़े हैं तो भी चेक करें कि कहीं आपको फिर से ई-केवाईसी अपडेट न करवानी हो
3 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फर्जीवाड़े को रोकने के लिए और सही लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है
- आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इसे करवा सकते हैं, जहां पर बायोमेट्रिक के जरिए ये काम होता है
- आप चाहें तो खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट, एप से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
4 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- योजना का सबसे जरूरी दूसरा काम है आधार लिंकिंग का
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ये काम करवाना जरूरी होता है
- इस काम को न करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
5 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आधार लिंकिंग कैसे करवाएं?
- आधार लिंकिंग करवाना बेहद आसान है
- आपको इस काम के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाना है यानी जहां आपका बैंक खाता है
- फिर संबंधित अधिकारी से मिलें और वे आपका ये काम करवा देता है