How To Get Certified Copy of Registry: जमीन या मकान के कागजात खो जाना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ी मुसीबत खड़ा कर सकता है, क्योंकि इनके बिना संपत्ति का मालिकाना हक साबित करना काफी मुश्किल हो जाता है। मगर अच्छी बात यह है, भारतीय कानून और राजस्व विभाग आपको इन दस्तावेजों की 'प्रमाणित प्रति' या नकल निकालने की पूरी सुविधा देता है।
{"_id":"69e5c4005fb0195ad3083fc9","slug":"lost-property-documents-simple-steps-to-get-a-certified-copy-from-the-government-office-in-hindi-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Property Documents: गायब हो गए हैं जमीन के पुराने कागजात, सरकारी दफ्तर से ऐसे निकालें कागज की नकल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Property Documents: गायब हो गए हैं जमीन के पुराने कागजात, सरकारी दफ्तर से ऐसे निकालें कागज की नकल
Mon, 20 Apr 2026 11:43 AM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:43 AM IST
सार
Certified Copy Of Registry: अक्सर कुछ लोगों के जमीन के कागज गायब हो जाते हैं। ऐसे में घबराना लाजमी है लेकिन आपको बता दें कि आप आसानी से जमीन के कागज निकलवा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
जमीन के कागज की नकल निकालने की पुरी प्रक्रिया
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के कागज की नकल निकालने की पुरी प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
कागजात खोने पर सबसे पहले करें ये काम
- सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर कागजात गुम होने की सूचना दें और एफआईआर की कॉपी जरूर लें।
- इसके बाद एक स्थानीय हिंदी और अंग्रेजी अखबार में छोटा सा नोटिस निकलवाएं कि आपके इस खसरा नंबर के कागजात खो गए हैं।
- एक वकील के जरिए नोटरी से प्रमाणित एफिडविट बनवाएं, जिसमें संपत्ति का पूरा विवरण और कागजात खोने की जानकारी हो।
जमीन के कागज की नकल निकालने की पुरी प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
तहसील या सब-रजिस्ट्रार ऑफिस की प्रक्रिया
- अपने क्षेत्र के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस (जहां रजिस्ट्री हुई थी) जाकर 'प्रमाणित प्रति' के लिए आवेदन पत्र भरें।
- अगर आपके पास पुरानी रजिस्ट्री की फोटोकॉपी है या डीड नंबर/तारीख याद है, तो नकल मिलना बहुत आसान हो जाता है।
- अगर विवरण याद नहीं है, तो ऑफिस के इंडेक्स रजिस्टर में अपना नाम या जमीन का नंबर डालकर वर्षों पुराना रिकॉर्ड खोजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन नकल निकालने का आधुनिक तरीका
- आजकल लगभग हर राज्य (जैसे UP Bhulekh, MP Bhulekh) का अपना पोर्टल है जहां से आप खतौनी या नकल देख सकते हैं।
- सरकारी वेबसाइट से मामूली शुल्क देकर आप डिजिटल साइन वाली प्रमाणित प्रति घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।
- जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी आप जमीन के नक्शे और अन्य दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जमीन के कागज की नकल निकालने की पुरी प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
दस्तावेज प्राप्त करने का शुल्क और समय
- सरकार हर पन्ने की नकल निकालने के लिए एक छोटा सा सरकारी शुल्क (फीस) लेती है, जिसकी रसीद आपको दी जाती है।
- आवेदन जमा करने के बाद आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर आपको प्रमाणित कागजात मिल जाते हैं।
- कागजात मिलने के बाद उन पर सरकारी मोहर और रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर जरूर चेक करें ताकि उनकी कानूनी वैधता बनी रहे।