फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त में कई किसानों के कट सकते हैं नाम, ऐसे चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं सूची में

Sun, 10 Sep 2023 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 10 Sep 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Names of many farmers may be cut in the 15th installment Check reason
किन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, ताकि किसानों को खेती के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी किसानों के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों को दिया जाता है। वहीं, अब तक 14 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 15वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनके 15वीं किस्त के पैसे कट सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हो सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: Names of many farmers may be cut in the 15th installment Check reason
किन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

इन किसानों के कट सकते हैं 15वीं किस्त के पैसे

नंबर 1

  • दरअसल, भूलेखों के सत्यापन करवाना अनिवार्य है। पर जो किसान इस काम को नहीं करवा रहे हैं, उनको किस्त का लाभ नहीं दिया जा रहा है। अब तक मिली किस्तों के दौरान कई ऐसे किसानों को योजना के लाभ से वंचित रखा गया है। इसलिए आप इस काम को जरूर करवा लें, वरना आपकी भी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Yojana: Names of many farmers may be cut in the 15th installment Check reason
किन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • वहीं, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है वो भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अगर आप भी ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपको किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Names of many farmers may be cut in the 15th installment Check reason
किन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
  • ऐसे में आप किस्त के लाभ से तो वंचित रह सकते हैं। साथ ही इसके कारण लाभार्थियों की संख्या भी घट सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो ई-केवाईसी को तुरंत करवा लें
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Names of many farmers may be cut in the 15th installment Check reason
किन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

यहां से करवा सकते हैं:-

  • आप ई-केवाईसी को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं
  • अगर आप चाहें तो खुद ही पीएम किसान पोर्टल Pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को कर सकते हैं
  • वहीं, आप बैंक जाकर भी ई-केवाईसी के काम को करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed