PM Kisan Samman Nidhi 17th Kist: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनसे एक बड़ा तबका जुड़कर लाभ ले रहा है। इनमें आवास से लेकर आयुष्मान कार्ड जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में आज यानी 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के बैंक खाते में 17वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी होंगे जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं जिनके खाते में 17वीं किस्त नहीं पहुंच पाएगी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"667118cf56396c19e60fb2e6","slug":"pm-kisan-yojana-kist-for-which-farmers-the-17th-installment-may-get-stuck-2024-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ये हैं वे किसान जिनको आज नहीं मिल पाएगी 17वीं किस्त, चेक करें सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ये हैं वे किसान जिनको आज नहीं मिल पाएगी 17वीं किस्त, चेक करें सूची
Tue, 18 Jun 2024 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan 17th Installment Date: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan 17th Installment Date: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : Istock
आज जारी होगी 17वीं किस्त
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज पात्र किसानों को 17वीं किस्त जारी की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से 9.3 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में 17वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे और इस मौके पर वे किसानों से संवाद भी करेंगे।
PM Kisan 17th Installment Date: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त:-
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ध्यान होगा कि सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किसानों को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। जो भी किसान इस काम को नहीं करवाएगा वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। ऐसे में अगर आपने भू-सत्यापन नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 17th Installment Date: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। पीएम किसान योजना से जितने भी किसान जुड़े हैं उनके लिए ये काम करवाना बेहद जरूरी है। आवेदनकर्ता के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी करवाई जाती है और अगर आपने ये नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan 17th Installment Date: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 3
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया। दरअसल, किसान इस काम को अपने बैंक की ब्रांच में जाकर करवा सकते थे, लेकिन अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।