PM Kisan Yojana 23rd Installment: केंद्र सरकार की वैसे तो कई सारी योजनाएं हैं, लेकिन अगर ये कहा जाए कि सबसे चर्चित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है तो शायद इसमें दो राय न हो। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लाभार्थी जुड़े हैं और साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये का लाभ ले रहे हैं।
{"_id":"6a01d5ab5632075e290618a0","slug":"pm-kisan-yojana-it-is-necessary-to-enable-dbt-option-in-the-bank-account-for-23rd-installment-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसान सावधान! अगर बैंक अकाउंट में नहीं करवाया ये एक काम, तो अटक सकती है 23वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसान सावधान! अगर बैंक अकाउंट में नहीं करवाया ये एक काम, तो अटक सकती है 23वीं किस्त
Mon, 11 May 2026 06:42 PM IST
Prakash Chand Joshi
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Mon, 11 May 2026 06:42 PM IST
सार
PM Kisan Yojana Mein DBT Kyo Jaruri Hai: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको डीबीटी जैसे काम करवाने जरूरी होते हैं। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या काम करवाना होता है बैंक में?
- अगर आप पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो आपको डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का काम करवाना होता है
- दरअसल, सरकार किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से ही लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है
- ऐसे में अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
डीबीटी कैसे करवाएं?
स्टेप 1
- डीबीटी के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक जाना है
- जिस ब्रांच में आपका बैंक खाता है उस बैंक शाखा में जाएं
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिले और उन्हें बताएं कि आपको डीबीटी करवानी है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर आपको आधार लिंकिंग/सीडिंग फॉर्म या NPCI मैपिंग फॉर्म दिया जाता है
- इस फॉर्म को आपको भरना होता है
- जो-जो जानकारी इसमें मांगी गई हैं, उन्हें भर दें
- फॉर्म में हस्ताक्षर भी करें, जो आपके बैंक खाते में हैं
विज्ञापन
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- फिर आपको इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड की कॉपी लगानी होती है
- इसके बाद इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें
- अधिकारी फॉर्म चेक करके जमा कर लेता है
- फिर सबकुछ सही होने में कुछ दिनों में आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन चालू हो जाता है