PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। वहीं, मौजूदा समय में भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए शहरों से लेकर गांवों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच रहा है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को लाभ दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी साल में कुल 6 हजार रुपये किसानों को मिलते हैं। वहीं, इस बार बारी 14वीं किस्त की है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिल सकते हैं या नहीं, तो आपको अपने स्टेटस में एक मैसेज चेक करना होगा। इसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"64211297de20fe159b025577","slug":"pm-kisan-yojana-how-to-check-pm-kisan-yojana-14th-installment-beneficiary-status-follow-these-steps-2023-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: कहीं आपके स्टेटस में तो नजर नहीं आ रहा ये मैसेज, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: कहीं आपके स्टेटस में तो नजर नहीं आ रहा ये मैसेज, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त, ऐसे करें चेक
Mon, 27 Mar 2023 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 27 Mar 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
ऐसे चेक करें किसे मिल सकती है 14वीं किस्त किसे नहीं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे चेक करें किसे मिल सकती है 14वीं किस्त किसे नहीं?
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-
स्टेप 1
- अब तक 13 किस्त जारी हो चुकी है और अब 14वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में आप अपने स्टेटस में दिए हुए मैसेज के जरिए जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल सकती है या अटक सकती है
- इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
ऐसे चेक करें किसे मिल सकती है 14वीं किस्त किसे नहीं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
- फिर आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे चेक करें किसे मिल सकती है 14वीं किस्त किसे नहीं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आप देखेंगे, तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा
- इस कैप्चा कोड को भरें और फिर सबमिट पर क्लिक करें
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने आपका स्टेटस आ गया है
विज्ञापन
ऐसे चेक करें किसे मिल सकती है 14वीं किस्त किसे नहीं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- यहां आपको स्टेटस के सामने ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है
- ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग यानी इन तीनों के आगे अगर 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
- जबकि, अगर इन तीनों के आगे या फिर किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।