Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Yojana How Both Husband and Wife Take Advantage of PM Kisan Samman Nidhi Scheme Know Tips in Hindi
{"_id":"643246a2282db270420e40d9","slug":"pm-kisan-yojana-how-both-husband-and-wife-take-advantage-of-pm-kisan-samman-nidhi-scheme-know-tips-in-hindi-2023-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल तीन किस्तों के माध्यम से गरीब किसानों को दी जाती है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें गरीबी के कारण जीवन यापन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में इन किसानों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए भारत सरकार इस स्कीम का संचालन कर रही है। देशभर में करोड़ों किसान सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि, अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक ही सदस्य उठा सकता है। एक परिवार में केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
अगर एक परिवार में एक से अधिक लोग इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं। इस स्थिति में आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े इस नियम के बारे में आपको पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके इस स्कीम में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, जमीन के कागजात, पते का सबूत, खेती की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।