फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: अगर गलती से किया ऐसे ईमेल पर क्लिक, तो आपका भी खाली हो सकता है बैंक खाता

Sat, 08 Apr 2023 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Apr 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Gmail Alert Scams and Fraud Lottery Emails Could Empty Your Bank Account News in Hindi
इन ईमेल पर क्लिक करने से आप हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : istock

Fraud Alert: तकनीकी रूप से हम जितने आगे बढ़ रहे हैं, उतना ही जालसाज लोगों को ठगने के कई नए से नए तरीके लेकर सामने आ रहे हैं। कभी कॉल के जरिए, तो कभी ओटीपी के जरिए और कभी तो वायरस भेजकर आदि। ऐसे ही नाजाने कितने तरीकों से जालसाज लोगों की मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना आपका भी बैंक खाता खाली हो सकता है। दरअसल, जालसाज लोगों को ठगने के लिए ईमेल का सहारा भी ले रहे हैं। इन ईमेल के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। इसलिए आप ये ध्यान रखें कि आपको किस तरह की ईमेल से बचना है यानी इन पर क्लिक नहीं करना है। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि ये ईमेल कौन सी हैं, जिनके जरिए जालसाज आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Gmail Alert Scams and Fraud Lottery Emails Could Empty Your Bank Account News in Hindi
इन ईमेल पर क्लिक करने से आप हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : istock

इन ईमेल पर भूलकर भी न करें क्लिक:-

फ्रॉड ईमेल

  • आपको ऐसी ईमेल पर कभी क्लिक नहीं करना है, जो फ्रॉड हो। इन ईमेल में कई आकर्षक ऑफर हो सकते हैं या ऐसी कोई जानकारी हो सकती है जो आपको रिझा सकती है। पर आपको इन पर या इनमें दिए किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना है। ऐसी ईमेल को तुरंत डिलीट कर दें, क्योंकि हो सकता है इन ईमेल के जरिए आपके पास वायरस भेजा गया हो।
Gmail Alert Scams and Fraud Lottery Emails Could Empty Your Bank Account News in Hindi
इन ईमेल पर क्लिक करने से आप हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : istock

लॉटरी के ईमेल

  • अमूमन लोगों के पास कई तरह के लॉटरी के ईमेल जाते हैं, जिनमें लोगों से कहा जाता है कि वो लाखों की लॉटरी जीत गए हैं। इसके बाद आप जैसे ही जालसाज के इस ईमेल के झांसे में फंस जाते हैं, तो इसके बाद जालसाज इस फर्जी लॉटरी के नाम पर कई गोपनीय जानकारी लेकर आपको ठग लेते हैं। इसलिए कभी इन ईमेल के चक्कर में न पड़ें, ये सब फर्जी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gmail Alert Scams and Fraud Lottery Emails Could Empty Your Bank Account News in Hindi
इन ईमेल पर क्लिक करने से आप हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : istock

लोन ईमेल

  • कई बार लोगों को ऐसे ईमेल भी भेजे जाते हैं, जिनमें लोगों को बिना किसी शर्त के लोन देने जैसी बातें कही जाती हैं। यहां तक कि कई ईमेल में तो लिखा होता है कि आपका लोन आपके अकाउंट में जाने के लिए तैयार है, इस लिंक पर क्लिक करें। फिर आप जैसे ही दिए हुए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए ऐसे ईमेल की अच्छे से जांच परख कर लें।
विज्ञापन
Gmail Alert Scams and Fraud Lottery Emails Could Empty Your Bank Account News in Hindi
इन ईमेल पर क्लिक करने से आप हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : Pixabay

स्पैम ईमेल

  • आपके ईमेल अकाउंट में एक फोल्डर स्पैम का होता है, जिसमें ज्यादातर ऐसी ईमेल आती हैं जिनका कोई काम नहीं होता या ऐसी ईमेल फर्जी भी हो सकती है। इसलिए जब भी आप इस फोल्डर को चेक करें, तो ध्यान रखें कि अगर कोई फर्जी ईमेल है तो उस पर क्लिक न करें और उसे तुरंत डिलीट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed