PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनके तहत लाभार्थियों को योजना के हिसाब से अलग-अलग लाभ दिए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना को भी केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इसमें हर चार महीने के अंतराल पर पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी क्रम में इस बार 18वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें ये लाभ नहीं मिला। क्या आपने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवा रखा था और इसके बाद भी आपको किस्त का लाभ नहीं मिला? अगर ऐसा है तो किस्त अटकने का कारण क्या है और आप कहां अपनी शिकायत कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"670cb05374da6532cf0d7fec","slug":"pm-kisan-yojana-complaint-and-helpline-number-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi: क्या ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवाने के बाद भी नहीं मिली 18वीं किस्त? तो यहां करें शिकायत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi: क्या ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवाने के बाद भी नहीं मिली 18वीं किस्त? तो यहां करें शिकायत
Mon, 14 Oct 2024 11:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : Freepik
ये भी हो सकता है किस्त अटकने का कारण
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवा रखा है, लेकिन इसके बाद भी आपको 18वीं किस्त नही मिली तो हो सकता है कि आपका आधार लिंकिंग का काम पूरा न हो। दरअसल, योजना से जुड़े किसानों को अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना होता है, लेकिन जो किसान इसे नहीं करवाते हैं उनकी किस्त भी अटक सकती है।
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
- अगर योजना से जुड़े जरूरी काम करवाने के बाद भी आपके खाते में 18वीं किस्त नहीं आई है, तो ऐसे में आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : Adobe Stock
- आप योजना के टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। ये नंबर है 1800115526 इस पर कॉल करके आप बता सकते हैं कि आपने सभी जरूरी काम करवाए थे लेकिन फिर भी आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आए। ऐसे में विभाग की तरफ से आपकी उचित मदद की जाती है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : Adobe Stock
ये भी हैं कुछ नंबर
- आप योजना के इस नंबर 011-23381092 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं
- इन नंबर्स के अलावा आप योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करके भी अपनी बात रख सकते हैं।