फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आप भी 17वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित? किसान यहां करें चेक

Sat, 06 Apr 2024 10:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 Apr 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can your 17th installment also get stuck check details
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार के अंतर्गत कई सारी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा है। ऐसे में इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। जैसे- अगर आप देखेंगे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, जो हर चार महीने में दी जाती है। ऐसे में इस बार अगली किस्त 17वीं जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन किसान हो सकते हैं...

PM Kisan Yojana: Can your 17th installment also get stuck check details
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • अगर कोई किसान ई-केवाईसी नहीं करवाता है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इस काम को करवा लें।
PM Kisan Yojana: Can your 17th installment also get stuck check details
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock
  • आप ई-केवाईसी अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी इस काम को करवा सकते हैं या आप बैंक जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can your 17th installment also get stuck check details
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप भू-सत्यापन का काम भी नहीं करवाते हैं, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य होता है। इसलिए आप इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can your 17th installment also get stuck check details
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होता है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी अगर गलत है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed