फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: चाहिए 21वीं किस्त का लाभ तो ध्यान से आज ही करवा लें ये 2 काम, वरना अटक सकती है किस्त

Wed, 08 Oct 2025 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Oct 2025 03:02 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist: अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाह रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि आपको इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary Two Tasks to Complete to Receive 21st Installment News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Yojana Beneficiary: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। घर बनाने से लेकर मुफ्त इलाज मिलने तक जैसी सुविधाएं इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं से दी जाती है। ऐसी ही एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है जो जरूरतमंद होते हैं।

अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप योजना में आवेदन कर साल भर में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आपको इस बार 21वीं किस्त का लाभ लेना है तो आपको 2 जरूर काम करवाने होते हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से 2 काम करवाने आपके लिए जरूरी है। किसान आगे इन कामों के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Beneficiary Two Tasks to Complete to Receive 21st Installment News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये 2 काम करवाने होते हैं जरूरी:-

पहला काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो सबसे पहले तो ई-केवाईसी का काम करवा लें। अगर आप इस काम को तय समय तक नहीं करते हैं, तो यकीन मानिए आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। लाभार्थी की पहचान करने के लिए और धोखाधड़ी आदि को रोकने के लिए ई-केवाईसी करवाई जाती है।
PM Kisan Yojana Beneficiary Two Tasks to Complete to Receive 21st Installment News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप ई-केवाईसी दो तरीकों से करवा सकते हैं। अगर आप इस काम को खुद करना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। यहां पर जाकर ई-केवाईसी का ऑप्शन चुन आप ओटीपी के जरिए ये काम करवा सकते हैं। जबकि, आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary Two Tasks to Complete to Receive 21st Installment News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है और ये किस्त लेने के लिए जरूरी होता है। इसमें योजना से जुड़ने वाले किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है। इसलिए इस काम को भी समय रहते करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary Two Tasks to Complete to Receive 21st Installment News in Hindi
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

21वीं किस्त कब आ सकती है?

  • जो भी किसान इस योजना से जुड़े हैं उन्हें अब 21वीं किस्त का इंतजार है। माना जा रहा है और कई मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सरकार दिवाली से पहले 21वीं किस्त रिलीज कर सकती है। पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अभी सभी को आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed