PM Kisan Yojana 21st Installment Date: सरकार जब भी किसी योजना को चलाती है तो उसके तहत अलग-अलग तरह के लाभ योजना से जुड़ने वाले लोगों को देती है। इसके लिए पात्रता सूची से लेकर आवेदन की प्रक्रिया तक सबकुछ बताया जाता है। जैसे, अगर आप किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं जो सिर्फ किसानों के लिए चलाई जाती है।
{"_id":"68ef1f420dda7e30ef02f9e2","slug":"pm-kisan-yojana-21st-installment-date-before-diwali-check-pm-kisan-samman-nidhi-21vi-kist-kab-aayegi-2025-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या अब मुश्किल है दिवाली से पहले किस्त जारी होना? 21वीं किस्त से जुड़ी अपडेट्स यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या अब मुश्किल है दिवाली से पहले किस्त जारी होना? 21वीं किस्त से जुड़ी अपडेट्स यहां जानें
Wed, 15 Oct 2025 09:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:43 AM IST
सार
PM Kissn Yojana Ki Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना से अगर आप भी बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो इस बार आपको 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त दिवाली से पहले आएगी?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की किस्त दिवाली से पहले आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
आ चुकी हैं 20 किस्त
- पीएम किसान योजना से अगर आप भी बतौर लाभार्थी जुड़े हैं तो अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी हुई थी जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला। इसी क्रम में अब बारी 21वीं किस्त की है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है।
पीएम किसान योजना की किस्त दिवाली से पहले आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
इन राज्यों को मिल चुकी है 21वीं किस्त
- जहां एक तरफ अभी करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है, तो वहीं 3 राज्य हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के उन किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिल चुका है जो इस योजना से जुड़े हैं। इन राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ। इसलिए केंद्र सरकार ने ये किस्त जारी कर दी और बीती 26 सितंबर को लगभग 27 लाख से अधिक किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त दिवाली से पहले आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
कब आ सकती है 21वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अभी भी करोड़ों किसान बचे हैं जिन्हें 21वीं किस्त का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी हो सकती है, लेकिन अब ऐसा होता हुआ कम ही नजर आ रहा है। दरअसल, आज 15 अक्तूबर तारीख हो चुकी है और अब तक सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त दिवाली से पहले आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
- आमतौर पर सरकार की तरफ से किस्त जारी होने के कम से कम 10 दिन पहले किस्त जारी होने की तारीख एलान कर दिया जाता है, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। इसलिए दिवाली से पहले किस्त आएगी, ऐसा थोड़ा मुश्किल ही नजर आता है। नियमों के तहत 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।