फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana क्या 18 जुलाई को जारी हो सकती है 20वीं किस्त? किसान यहां जानें क्यों कहा जा रहा है ऐसा

Mon, 07 Jul 2025 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 07 Jul 2025 09:36 AM IST
सार

20 Kist Kab Aa Sakti Hai: अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार है, तो जान लें कि अब चर्चा 18 जुलाई की हो रही है। माना जा रहा है कि 20वीं किस्त इस दिन जारी हो सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Likely on July 18 pm kisan Samman Yojana latest update
कब आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date: देशभर में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में सरकार उन किसानों की भी मदद करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें खेती करने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत होती है। इसके लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 20वीं किस्त या नहीं? स्टेटस चेक कर ऐसे लगाएं पता

इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है जिसके तहत उन्हें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अब तक कुल 19 बार ये रकम किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है और अब बारी 20वीं किस्त की है, जिसको लेकर अब चर्चा है कि 18 जुलाई को ये किस्त जारी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Date Likely on July 18 pm kisan Samman Yojana latest update
कब आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

कितने पैसे आने हैं?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में इस किस्त के अंदर 2 हजार रुपये योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को दिए जाएंगे। हर एक किस्त में 2-2 हजार रुपये ही दिए जाते हैं और इस तरह साल में तीन किस्त यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Likely on July 18 pm kisan Samman Yojana latest update
कब आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

क्या 18 जुलाई को जारी हो सकती है किस्त?

  • कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा तेज है कि 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ऐसी घोषणा नहीं हुई है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी 18 जुलाई 2025 को बिहार के मोतिहारी जाएंगे। जहां वे शहर के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Likely on July 18 pm kisan Samman Yojana latest update
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
  • इस जनसभा से पीएम मोदी प्रदेश के लोगों को कई सारी सौगात देंगे। माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित कर सकते हैं। पर ऐसा होगा कि नहीं इसके लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Likely on July 18 pm kisan Samman Yojana latest update
कब आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : @BJP4India
  • गौरतलब, है कि पीएम नरेंद्र मोदी 9 जुलाई तक विदेशी दौरे पर हैं और इसके बाद जब वे देश आएंगे, तभी पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली 20वीं किस्त रिलीज की जाएगी। हर बार एक भव्य कार्यक्रम कर किस्त जारी की जाती है और इस दौरान पीएम मोदी योजना के लाभार्थियों से संवाद भी करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed