फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 20वीं किस्त या नहीं? स्टेटस चेक कर ऐसे लगाएं पता

Sat, 05 Jul 2025 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Jul 2025 09:25 AM IST
सार

PM Kisan 20th Installment Receive or Not: आपको भी अगर 20वीं किस्त का इंतजार है तो इससे पहले आपको ये जानना होता है कि क्या आपको ये लाभ मिल पाएगा या नहीं? इसके लिए आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Receive or Not Eligibility Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Status
20वीं किस्त मिलेगी या नहीं? कैसे चेक करें स्टेटस? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Eligibility Criteria: अलग-अलग योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: सावधान! जल्द जारी हो सकती है 20वीं किस्त, लेकिन अगर नहीं करवाए ये 3 काम तो अटक सकते हैं पैसे

अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं। इस पैसे को सरकार डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजती है। जैसे, इस बार योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है। पर क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा? क्योंकि कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर ये जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 20th Installment Receive or Not Eligibility Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Status
20वीं किस्त मिलेगी या नहीं? कैसे चेक करें स्टेटस? - फोटो : Adobe Stock

स्टेटस ऐसे कर सकते हैं चेक, जान पाएंगे किस्त मिल सकती है या नहीं:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको 20वीं किस्त का इंतजार होगा
  • आपको किस्त का लाभ मिलेग या नहीं, ये आप अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है या आप योजना की आधिकारिक एप किसान एप पर भी लॉगिन कर सकते हैं
PM Kisan 20th Installment Receive or Not Eligibility Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Status
20वीं किस्त मिलेगी या नहीं? कैसे चेक करें स्टेटस? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन नजर आएंगे, लेकिन आपको सिर्फ 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है
  • आपको अगर ये नंबर याद नहीं है, तो यहां पर दिए हुए 'Know your registration no.' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता लगा लें
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Receive or Not Eligibility Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Status
20वीं किस्त मिलेगी या नहीं? कैसे चेक करें स्टेटस? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आपको कैप्चा कोड दिखेगा जिसे भरें और साथ ही आपको 'गेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे भर दें
  • अब आपको ओटीपी दर्ज करना है और फिर 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Receive or Not Eligibility Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Status
20वीं किस्त मिलेगी या नहीं? कैसे चेक करें स्टेटस? - फोटो : Adobe Stock

किस्त कब जारी हो सकती है?

  • योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। जुलाई का महीना चल रहा है और अब माना जा रहा है कि 9 जुलाई के बाद कभी भी ये किस्त जारी हो सकती है, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे से देश लौट आएंगे। ऐसे में हर बार की तरह एक कार्यक्रम आयोजित कर 20वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed