PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date: भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, तीन किस्तों के रूप में भेजती है। प्रत्येक किस्त के पैसे चार महीनों के अंतराल पर जारी किए जाते हैं। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में कुल 2 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी खेती किसानी से जड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करना है। इसके अलावा इस योजना के जरिए सरकार देश के छोटे और लघु किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार करना चाहती है।
PM Kisan: क्या किसान पिता और बेटे दोनों एक साथ कर सकते हैं स्कीम में आवेदन? जानिए कब आ सकती है 20वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 18 May 2025 08:12 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 19th Kist Kab Aayegi: कई लोगों के पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। इन्हीं में एक सवाल यह है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पिता और बेटा दोनों एक साथ ले सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन