फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: एक परिवार के कितने लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? रजिस्ट्रेशन करवाने से पहले यहां जानें

Sat, 17 May 2025 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 May 2025 03:43 PM IST
सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये मुफ्त इलाज की सुविधा सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलता है।

विज्ञापन
How many people in a family can get ayushman card kaise banwaye
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe stock

Ayushman Card Eligibility Criteria: भारत सरकार और राज्य सरकारें अलग-अलग योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने की कोशिश करती है। इसके लिए कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में देश में चल रही हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर उस योजना का लाभ ले सकते हैं।



इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका लाभ पात्र लोगों को दिया जाता है। इसमें आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है जिसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक परिवार के कितने लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि एक परिवार के कितने लोगों के आयुष्मान कार्ड बन सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

How many people in a family can get ayushman card kaise banwaye
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है?

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो बनवा सकते हैं, बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों
  • आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी को मिलें और उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
How many people in a family can get ayushman card kaise banwaye
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक की जाती है और पात्र पाए जाने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
  • इन दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपका पंजीकरण कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
  • फिर आप इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How many people in a family can get ayushman card kaise banwaye
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

एक परिवार के कितने लोग पात्र?

  • अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है कि एक परिवार के कितने लोगों को आयुष्मान कार्ड बन सकता है? तो जान लें कि इसको लेकर कोई पात्रता सूची या नियम नहीं हैं यानी एक परिवार के सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। बशर्ते वो इस योजना के लिए पात्र हों। इसलिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
विज्ञापन
How many people in a family can get ayushman card kaise banwaye
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें आप पात्र हैं या नहीं हैं?

  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां अपनी कुछ जानकारियां जैसे, मोबाइल नंबर आदि भरना है
  • फिर सबकुछ भरने के बाद आपको पता चल जाता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed