PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए चलाती है उनसे एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। जून महीने में जारी हुई 17वीं किस्त का लाभ 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला। इससे पहले भी करोड़ों किसानों ने पहले जारी हुई किस्तों का लाभ लिया। इसी क्रम में अब बारी 18वीं किस्त की है जिसमें भी उम्मीद है कि करोड़ों किसानों को ये लाभ मिल सकता है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे कैसे, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं जिनके बारे मं आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि 18वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66ac6feddde4ae91e10bfe5d","slug":"pm-kisan-yojana-18th-kist-release-date-and-who-is-not-eligible-for-kist-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 18वीं किस्त और कौन किसान रह सकते हैं वंचित? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 18वीं किस्त और कौन किसान रह सकते हैं वंचित? यहां जानें
Fri, 02 Aug 2024 11:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
18वीं किस्त कब आ सकती है?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्त का लाभ पात्र किसानों को मिल चुका है। ऐसे में अब अगली किस्त 18वीं जारी होनी है जिसका बेसब्री से किसानों को इंतजार है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर 18वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है।
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
- पर नियमों की मानें तो अक्तूबर माह में 18वीं किस्त जारी हो सकती है। दरअसल, हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और 17वीं किस्त 18 जून 2024 को जारी हुई थी। ऐसे में अगली किस्त यानी 18वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
किन किसानों के और क्यों अटक सकते हैं किस्त के पैसे?
- योजना के अंतर्गत सबसे पहले उन किसानों की किस्त अटक सकती है जो ई-केवाईसी नहीं करवा रहे। विभाग की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि अगर किस्त का लाभ लेना है तो ई-केवाईसी जरूरी है। इसलिए समय रहते इस काम को जरूर करवा लें, वरना किस्त अटक सकती है
- वे किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं जो भू-सत्यापन नहीं करवा रहे। अगर किस्त का लाभ चाहिए तो योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है
विज्ञापन
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
- जिन किसानों के आवेदन फॉर्म में गलती है, जैसे- नाम, बैंक खाता संख्या का गलत होना या आधार से जुड़ी चीजें आदि। ऐसे किसानों को ये चीजें सही करवा लेनी चाहिए। वरना ऐसे किसान भी 18वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं
- अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को तुरंत करवा लें।