फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आयुष्मान कार्ड बनवाते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Fri, 02 Aug 2024 08:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Aug 2024 08:58 AM IST
विज्ञापन
ABY: these things to keep in your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel
आयुष्मान कार्ड किन गलतियों के कारण रद्द हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में आज भी एक बड़ी आबादी ऐसे लोगों की है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं और जो लोग बेहद जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए राज्य और भारत सरकार दोनों ही कई तरह के कार्यक्रम या कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में एक योजना है जो काफी चर्चित योजना है जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जुड़ना चाहते हैं या आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन के समय कुछ बातों का ध्यान रखें यानी कुछ गलतियां करने से बचें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए...

ABY: these things to keep in your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel
आयुष्मान कार्ड किन गलतियों के कारण रद्द हो सकता है? - फोटो : istock

आवेदन के समय इन बातों का ध्यान रखें:-

नंबर 1

  • अगर आप आयुष्मान योजना के तहत अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें। अगर आप बिना पात्रता चेक किए आवेदन करते हैं और अपात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन रद्द हो जाता है। इसलिए आवेदन से पहले पात्रता जरूर चेक करें।
ABY: these things to keep in your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel
आयुष्मान कार्ड किन गलतियों के कारण रद्द हो सकता है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप जब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन फॉर्म भरना होता है। ऐसे में ये सुनिश्चित करें कि आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो। जैसे- नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, पता आदि। अगर कोई भी जानकारी गलत होती है तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: these things to keep in your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel
आयुष्मान कार्ड किन गलतियों के कारण रद्द हो सकता है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आप जब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इस दौरान कई दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसमें आपका आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर जैसी अन्य चीजें चाहिए होती हैं। ऐसे में अगर एक भी दस्तावेज कम होता है तो आपका आवेदन अटक सकता है, इसलिए दस्तावेज जरूर पूरे कर लें।
विज्ञापन
ABY: these things to keep in your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel
आयुष्मान कार्ड किन गलतियों के कारण रद्द हो सकता है? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत केवल वे ही लोग लाभ ले सकते हैं जो योजना के लिए पात्र होते हैं। ऐसे में अगर आप पात्र नहीं हैं तो कभी भी गलत तरीके से आवेदन न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। कई लोग पैसे लेकर आपका गलत तरीके से आवेदन करवाने के लिए अगर कहें तो ऐसा न करें क्योंकि इससे आपके पैसे चले जाएंगे और आपका आवेदन भी रद्द हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed