PM Kisan Not Eligible List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। बीते लंबे समय से करोड़ों किसान 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। सरकार डीबीटी माध्यम से देशभर के 8 करोड़ किसानों को 16 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि को ट्रांसफर किया है। अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार जनवरी या फरवरी महीने के पहले सप्ताह में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत हर साल सरकार किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन किसानों के बारे में, जिनको 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री ने जारी की 13वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-केवाईसी न कराने पर नहीं मिलेगा लाभ
अब तक जिन किसानों ने योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार कि दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
PM Kisan Yojana: बड़ी खबर! सरकार आज जारी करेगी 13वीं किस्त, खाते में नहीं आते हैं पैसे, तो तुरंत करें ये काम
लाभ पाने के लिए भूलेखों का सत्यापन कराना है जरूरी
इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आपको जल्द से जल्द अपने नजदीकी कृषि कार्यलय में विजिट करके अपने भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए।
इसके अलावा जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन करते समय योजना में अपनी गलत जानकारी को दर्ज किया था। उनको भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार आज जारी करेगी 13वीं किस्त, जानिए डिटेल्स