देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से 16 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि को ट्रांसफर किया। देशभर में बीते लंबे समय से करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 3 किस्त के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है।
PM Kisan Yojana: भारत सरकार ने जारी की 13वीं किस्त, खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो तुरंत करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार द्वारा 13वीं किस्त जारी करने के बाद देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा आपके साथ उन नंबरों को साझा करेंगे, जिन पर कॉल करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
PM Kisan 13th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री कर्नाटक में आज जारी करेंगे 13वीं किस्त
अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में आपके खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। सरकार गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे किसानों के खिलाफ काफी सख्त है।
ऐसे में आपको इन दोनों काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। ऐसे में आपके खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
अगर आपने इन सभी जरूरी काम को करा रखा है। इसके बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं। ऐसे में आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार आज जारी करेगी 13वीं किस्त, जानिए डिटेल्स