फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Tractor Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! ट्रैक्टर खरीदने पर 50% सब्सिडी दे रही सरकार, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

Mon, 14 Feb 2022 11:45 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 14 Feb 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Tractor Yojana Government gives 50 percent subsidy to farmer on buying tractor know about this scheme
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना - फोटो : iStock

देश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ सीधे किसानों को दिया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम किसान ट्रैक्टर योजना। दरअसल, बढ़ती महंगाई का असर अब खेती पर भी दिखने लगा है। कृषि उपकरण भी महंगे हो गए हैं। किसानों को खेती के लिए कई तरह की मशीनों की भी जरूरत पड़ती है। लेकिन अभी भी देश में ज्यादातर किसान गरीब हैं और उपकरण महंगे होने की वजह से वो पुराने तौर तरीकों से ही खेती करने को मजबूर हैं। खेती के लिए सबसे जरूरी उपकरण है ट्रैक्टर। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी दे रही है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से...

PM Kisan Tractor Yojana Government gives 50 percent subsidy to farmer on buying tractor know about this scheme
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना - फोटो : iStock
ट्रैक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी देती है सरकार 
  • किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर बेहद जरूरी है, लेकिन देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके पास ट्रैक्टर नहीं है। ऐसे में किसानों को बैलों का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि अब पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत सरकार किसानों को आधे दाम पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराएगी। 
PM Kisan Tractor Yojana Government gives 50 percent subsidy to farmer on buying tractor know about this scheme
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना - फोटो : iStock
50 फीसदी मिलेगी सब्सिडी
  • पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत किसान किसी भी कंपनी का ट्रैक्टर आधे दाम पर खरीद सकते हैं। बाकी का आधा पैसा सरकार सब्सिडी के तौर पर देगी। सिर्फ केंद्र ही नहीं, कई राज्य सरकारें भी किसानों को अपने-अपने स्तर पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Tractor Yojana Government gives 50 percent subsidy to farmer on buying tractor know about this scheme
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना - फोटो : iStock
कैसे मिलेगा योजना का लाभ?
  • किसानों को सरकार की तरफ से ये सब्सिडी एक ट्रैक्टर खरीदने पर दी जा जाती है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत किसान किसी भी नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
PM Kisan Tractor Yojana Government gives 50 percent subsidy to farmer on buying tractor know about this scheme
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना - फोटो : iStock
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत 
  • अगर आप भी पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत ट्रैक्टर लेना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी दस्तावेज के रूप में आपके पास आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक की डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed