फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस वजह से 12वीं किस्त जारी होने में हो रही है देरी, जानिए क्या है अपडेट

Wed, 12 Oct 2022 11:01 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: why the release of the 12th installment is being delayed
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश को गति देने में कृषि की एक बड़ी भूमिका है। वहीं दूसरी तरफ आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। गरीबी के कारण इन किसानों को खेती करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए भारत सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही सरकार किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भी ट्रांसफर कर सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: why the release of the 12th installment is being delayed
pm kisan new - फोटो : istock

वहीं 11वीं किस्त मिलने के बाद किसान लंबे समय से 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसों को सितंबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: why the release of the 12th installment is being delayed
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी होने में देरी की प्रमुख वजह भूलेख सत्यापन है। भूलेख सत्यापनों की वजह से ही अब तक योजना की 12वीं किस्त को जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: why the release of the 12th installment is being delayed
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार अक्तूबर महीने की किसी भी तारीख को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: why the release of the 12th installment is being delayed
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

वहीं जिन किसानों ने योजना में अपनी ई-केवाईसी अब तक नहीं कराई है। उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। सरकार ने ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की थी। हालांकि, पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी अभी भी उपलब्ध है।

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत स्कीम? जानिए कौन लोग इस योजना में कर सकते हैं आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed