Tatkal Train Ticket Booking Process in Hindi: जब भी बात सफर की आती है तो ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। दरअसल, ट्रेनों में आरामदायक सीट के अलावा, एसी, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था जैसी चीजें होती हैं। भारतीय ट्रेन रोजाना एक बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ती है। अगर आपको भी ट्रेन से कहीं जाना है तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट बुक करवाना पड़ता है, लेकिन कई बार लोगों को नॉर्मल टिकट नहीं मिल पाता है और फिर उनको तत्काल ट्रेन टिकट निकालना पड़ता है, लेकिन ज्यादातर लोग इस तत्काल ट्रेन टिकट को ब्रोकर से बुक करवाते हैं जो आपसे ज्यादा पैसे लेता है। अगर आप चाहें तो घर बैठे ही खुद तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6674191505bdea25830181df","slug":"indian-railways-how-to-book-tatkal-train-ticket-online-2024-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ब्रोकर नहीं घर बैठे खुद बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ब्रोकर नहीं घर बैठे खुद बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट, ये रहा तरीका
Thu, 20 Jun 2024 05:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का समय
- अगर आपको कहीं यात्रा करने के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी है तो आप एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि, 11 बजे नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक की जा सकती है। ये टिकट अगले दिन की यात्रा के लिए बुक होते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको 2 जनवरी को यात्रा करनी है, तो आपको 1 जनवरी की सुबह तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना होगा यानी यात्रा से एक दिन पहले।
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
तत्काल ट्रेन टिकट ऐसे बुक कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना है तो आप खुद कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर जाकर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन कर लें
- ध्यान दें लॉगिन करते समय नीचे कैटेगरी में तत्काल चुनना न भूलें
विज्ञापन
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपके सामने ट्रेनों की पूरी सूची आ जाएगी, जहां पर ट्रेनों की समय सारणी दी गई होगी
- ऐसे में आपको वो ट्रेन चुननी है जिससे आपको सफर करना है और फिर पैसेंजर की पूरी जानकारी भर दें
- इसके बाद आपको पेमेंट करनी है और पेमेंट पूरी होते ही सीट की उपलब्धता के हिसाब से आपको कंफर्म तत्काल टिकट मिल जाता है।