फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जारी होने पर इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे, चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें

Sat, 21 Jun 2025 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Jun 2025 10:08 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kise Milegi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Check Eligibility e kyc Beneficiary Status for Installment Payment
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Check Eligibility: अगर आप एक किसान हैं तो आप भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना को सिर्फ किसानों के लिए ही चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है जिसमें उन्हें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: बीत चुके हैं महीने के 19 दिन, आखिर कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?

इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। इस किस्त का इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? ऐसे में इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और कहीं इस लिस्ट में आप तो नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं किन किसानों की किस्त अटक सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Check Eligibility e kyc Beneficiary Status for Installment Payment
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें कि अभी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है। हालांकि, योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में तो 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त जारी होने का समय जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि ये किस्त जून में जारी हो सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Check Eligibility e kyc Beneficiary Status for Installment Payment
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

नंबर 1

  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना है तो कुछ काम करवाने होते हैं और जो किसान इन कामों को नहीं करवाता है उसकी किस्त अटक जाती है। जैसे, पहला काम है भू-सत्यापन करवाना। इसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Check Eligibility e kyc Beneficiary Status for Installment Payment
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाते। योजना के अंतर्गत ये सबसे जरूरी काम है। ई-केवाईसी आप किसान एप से, योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवाते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Check Eligibility e kyc Beneficiary Status for Installment Payment
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • किस्त का लाभ लेने के लिए आधार लिंकिंग का काम करवाना भी बेहद जरूरी है। इसमें अपने बैंक की शाखा में जाकर आपको अपने बैंक खाते से अपना आधार कार्ड लिंक करवाना है। इसके अलावा अपने बैंक खाते में डीबीट का ऑप्शन भी ऑन करवा लें, क्योंकि ये काम न करवाने वाले किसानों की किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed