फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए 12 करोड़ से ज्यादा किसानों पर क्या होगा असर

Fri, 14 Jan 2022 06:53 PM IST
ज्योति मेहरा कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 14 Jan 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana rules changed know how 12 crore farmers will be impacted by this decesion
महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने का मकसद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर में किसानों को कई लाभ मिल रहे हैं। यदि आपको या आपके आसपास किसी को इस योजना का लाभ मिलता है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, सरकार की ओर से इस योजना में शामिल एक सर्विस को अब बंद कर दिया गया है, जिसका सीधा असर देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों पर पड़ने वाला है। इस नए बदलाव के चलते लाभार्थियों को अपना स्टेट्स चेक करने में दिक्कत हो सकती है। वहीं इस सुविधा को बंद करने के पीछे की वजह की बात करें, तो बताया जा रहा है कि योजना से जुड़े लाभार्थियों की महत्वपूर्ण जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए ये बदलाव किया गया है। इससे भले ही सुरक्षा पड़ जाएगी लेकिन लोगों को परेशानी भी होगी। आइए जानते हैं कि आखिर सरकार ने किन नियमों में बदलाव किया है, जिससे 12 करोड़ किसानों पर सीधा असर पड़ने वाला है। 

pm kisan samman nidhi yojana rules changed know how 12 crore farmers will be impacted by this decesion
महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने का मकसद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • अब तक किसान रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते थे। पहले आवेदन की स्थिति, बैंक खाते में कितनी किस्त आई आदि. जानकारी पीएम किसान पोर्टल पर कोई भी आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाते का नंबर दर्ज करके ले सकता था।
pm kisan samman nidhi yojana rules changed know how 12 crore farmers will be impacted by this decesion
महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने का मकसद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • अब पीएम किसान पोर्टल पर मोबाइल नंबर के जरिए स्टेट्स चेक नहीं किया जा सकता है। अब केवल आधार नंबर या फिर बैंक अकाउंट नंबर की मदद से ही स्टेटस की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana rules changed know how 12 crore farmers will be impacted by this decesion
महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने का मकसद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इस बदलाव के कारण की बात करें, तो मोबाइल नंबर से स्टेट्स चेक करने में बहुत से लोग अपने अलावा दूसरों का स्टेट्स भी आसानी से देख लेते थे। इसके साथ ही अन्य लोग भी किसी किसान की जानकारी हासिल कर सकते थे। वहीं इस बदलाव के बाद जानकारी सुरक्षित रहेगी। 
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana rules changed know how 12 crore farmers will be impacted by this decesion
महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने का मकसद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • ये नया तरीका भले ही सुरक्षित है लेकिन इससे किसानों को परेशानी भी हो सकती है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब तक कुल 7 बदलाव हो चुके हैं। हाल ही में सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करना अनिवार्य किया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed