फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड के हैं ढेरों फायदे, जानें कैसे बनवाएं और क्या चाहिए दस्तावेज

Fri, 14 Jan 2022 04:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 Jan 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
how to apply Kisan Credit Card follow these steps utility news in hindi
किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : istock

भारत एक कृषि प्रधान देश है, और यहां की काफी ज्यादा जनसंख्या अब भी कृषि पर ही निर्भर करती है। किसान दिन-रात खेत में मेहनत करके फसल उगाता है, और तब जाकर लोगों की थाली में खाना पहुंचता है। ऐसे में सरकारें भी किसानों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं के जरिए किसान भाईयों की आर्थिक रूप से मदद की जाती है। वहीं, कई तरह के राहत पैकेज की भी घोषणा की जाती है। इसी कड़ी में सरकार देश के अन्नदाताओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड लेकर आई, जिसके तहत किसानों को लोन दिया जाता है और वो भी कम ब्याज पर। इस कार्ड के अपने कई फायदे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं...

how to apply Kisan Credit Card follow these steps utility news in hindi
किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : istock

इन दस्तावेजों की होती है जरूरत:-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शपथ पत्र (इसमें बताया जाता है कि आपने किसी अन्य बैंक से कर्ज नहीं लिया है)।
how to apply Kisan Credit Card follow these steps utility news in hindi
किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : istock

ये हैं फायदे

  • किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के अपने कई फायदे हैं। किसान भाईयों को इस कार्ड के जरिए 3 लाख रुपये तक का लोन 9 प्रतिशत के ब्याज पर मिलता है। हालांकि, सरकार ने किसानों को राहत देते हुए इस ब्याज पर 2 फीसदी की सब्सिडी यानी राहत दी है। दूसरी तरफ अगर कोई किसान समय से पहले ब्याज दे देता है, तो उसे सरकार की तरफ से 3 फीसदी अलग से सब्सिडी दी जाती है। ऐसे में किसान को सिर्फ 4 फीसदी ही ब्याज देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply Kisan Credit Card follow these steps utility news in hindi
किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां आपको किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म मिलेगा, जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।
विज्ञापन
how to apply Kisan Credit Card follow these steps utility news in hindi
किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसे भरें, और अपने बैंक में जमा करा दें। इसके साथ आपको जरूरी दस्तावेज लगाने हैं। इसके बाद आपको कार्ड जारी कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed