फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की हैं ये गलतियां, तो अटक सकते हैं 14वीं किस्त के दो हजार रुपये

Fri, 30 Jun 2023 10:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Jun 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: must be complete these work to get 14th kist
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

PM Kisan Yojana 14th Installment: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। बीमा, पेंशन, रोजगार, भत्ता, राशन, स्वास्थ्य योजनाएं समेत कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इन्हीं में से एक योजना किसानों के लिए चलाई जाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद। वहीं, इस बार 14वीं किस्त आने वाली है। ऐसे में अगर कुछ गलतियां हैं जिन्हें अगर आपने किया होगा तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: must be complete these work to get 14th kist
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock
  • उन गलतियों के बारे में जानें जिनके कारण किसानों की किस्त अटक सकती है, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि 14वीं किस्त कब तक आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई के पहले सप्ताह में ये आ सकती है। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से किस्त आने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: must be complete these work to get 14th kist
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

इन गलतियों के कारण अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • अगर आप अवैध तरीके से किस्त का लाभ लेते हुए पाए जाते हैं, तो आप अगली किस्त के लाभ से वंचित रह जाते हैं। साथ ही आपके नाम नोटिस जारी हो सकता है, जिसके अंतर्गत आपको अब तक लिए गए किस्त की राशि को लौटाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: must be complete these work to get 14th kist
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, लेकिन अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है या किसी कारण ये सफलतापूर्वक पूरी नहीं हो पाई है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियम के तहत योजना से जुड़े सभी किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: must be complete these work to get 14th kist
14वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

नंबर 3

  • आप अगर पीएम किसान योजना से हाल ही में जुड़े हैं या फिर पहले कभी जुड़े हैं और आवेदन के समय अगर आपने अपने आधार नंबर में कोई गलती कर दी है। इसके अलावा अगर आपने अपने बैंक खाता संख्या में भी कोई गलती कर दी है। तब भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed