PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार हर साल कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है। इन योजनाओं के जरिए हर वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों तक को इन योजनओं का लाभ मिलता है। इसी तरह देश के किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में मदद की जाती है और ऐसा करते हुए किसानों को साल भर में 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 13वीं किस्त जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आप योजना के कुछ हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर्स पर मदद ले सकते हैं। इससे शायद आपकी अटकी हुई किस्त मिल जाए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बार में जान सकते हैं...
{"_id":"6409708912be431ad9065a57","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-helpline-numbers-which-can-help-to-get-installments-news-in-hindi-2023-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ये हैं कुछ हेल्पलाइन नंबर्स जो अटकी हुई किस्त को दिलाने में कर सकते हैं आपकी मदद, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ये हैं कुछ हेल्पलाइन नंबर्स जो अटकी हुई किस्त को दिलाने में कर सकते हैं आपकी मदद, जानें कैसे
Thu, 09 Mar 2023 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
किस्त न आने पर किन नंबर्स पर कॉल करके मदद मिल सकती है?
- फोटो : Istock
किस्त न आने पर किन नंबर्स पर कॉल करके मदद मिल सकती है?
- फोटो : Istock
- हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर्स के बारे में जानने से पहले ये जान लीजिए कि इस बार लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों को ये 13वीं किस्त भेजी गई। वहीं, पात्र किसानों के बैंक खाते में लगभग 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे ट्रांसफर किए गए।
किस्त न आने पर किन नंबर्स पर कॉल करके मदद मिल सकती है?
- फोटो : Istock
इन नंबर्स से ले सकते हैं मदद:-
- अगर आपको भी 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो ऐसे में आप चाहें तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्त न आने पर किन नंबर्स पर कॉल करके मदद मिल सकती है?
- फोटो : Istock
- किसान अगर चाहें तो टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। आप 155261 नंबर पर और टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से किसानों की उचित मदद की जाती है।
विज्ञापन
किस्त न आने पर किन नंबर्स पर कॉल करके मदद मिल सकती है?
- फोटो : istock
- अगर आपको अपनी अटकी हुई किस्त के बारे में जानना है या कुछ और योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेनी है, तो ऐसे में आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर कॉल कर सकते हैं।