PM Kisan Yojana: देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आज भी आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने अपनी एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के तहत किसानों को हर साल 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक देशभर में किसानों को कुल 11 किस्त का लाभ मिल चुका है। अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी 31 जुलाई से पहले करा लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त का लाभ पाने के लिए घर बैठे तुरंत करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे अगली किस्त के पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन