14th Installment Of PM Kisan Yojana: हमारे देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है। ये योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाती है, जिसमें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त जारी होने वाली है, इसलिए जरूरी है कि किसान कुछ अधूरे कामों को पूरा करवा लें। वरना उनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को कौन से काम करवाना जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64be260f4bed6d9bb5047697","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-farmers-must-be-complete-these-work-to-get-14th-installment-2023-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त जारी होने में बचे हैं सिर्फ 3 दिन, पैसे न अटके इसलिए किसान जरूर करवा लें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त जारी होने में बचे हैं सिर्फ 3 दिन, पैसे न अटके इसलिए किसान जरूर करवा लें ये काम
Mon, 24 Jul 2023 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Istock
कब जारी होने वाली है 14वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी होने वाली है। इस दिन किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : ANI and Istock
- पिछली बार की तरह इस बार भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की किस्त जारी करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी राजस्थान के सीकर जाएंगे, जहां से वे लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। किस्त के पैसे को डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
किसान जरूर पूरे करवा लें ये काम:-
पहला काम
- पीएम किसान योजना से जुड़े जिस किसान ने भी अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वो तुरंत करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या फिर किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से आप खुद ही ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- आप अगर चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन करवा लें। योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक ये नहीं करवाया है, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करके इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें।