फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Scam: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कहीं आपके साथ न हो जाए स्कैम, जान लें ये जरूरी बात

Mon, 24 Jul 2023 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Cyber Scam Alert: Never Use These Apps To Increase Followers On Social Media
Cyber Scam Alert - फोटो : Istock

Cyber Scam Alert: आज के इस डिजिटल युग ने हमारी पारंपरिक व्यवस्थाओं को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। सूचना तंत्र के विकास ने इस भौतिक संसार के समानांतर एक डिजिटल संसार को खड़ा किया है। आज के समय हम सभी लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया का बढ़ चढ़कर उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब बात है कि एक तरफ सोशल मीडिया के आने से जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों का एक दूसरे के साथ जुड़ाव काफी बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया के आने से लोगों के भीतर दिखावा भी काफी बढ़ा है। लाइक और फॉलोअर्स को बढ़ाने की जुगत में लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। कई साइबर स्कैमर्स लोगों की इसी गलत मानसिकता का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप भी अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने की चाह में अगर गलत टिप्स और ट्रिक्स को अपना रहे हैं। ऐसे में आपके साथ एक बड़ा फ्रॉड हो सकता है। 

Cyber Scam Alert: Never Use These Apps To Increase Followers On Social Media
Cyber Scam Alert - फोटो : iStock

इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई थर्ड पार्टी एप्स हैं, जो दावा करते हैं कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपके फॉलोअर्स को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर भी ऐसे कई एप्स हैं। 

MF SIP: 4 हजार रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, मैच्योरिटी के समय मिल सकते हैं 2.2 करोड़

Cyber Scam Alert: Never Use These Apps To Increase Followers On Social Media
Cyber Scam Alert - फोटो : Istock

इन एप्स को डाउनलोड करने के बाद आपको यहां साइन अप करना होता है। साइन अप की प्रक्रिया के दौरान यहां आपको अपने सोशल मीडिया की यूजर आईडी, ईमेल आईडी, पासवर्ड समेत कई जरूरी जानकारी इन अंजान एप्स के साथ साझा करनी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Scam Alert: Never Use These Apps To Increase Followers On Social Media
Cyber Scam Alert - फोटो : Istock

गौरतलब बात है कि कई मामलों में इन एप्स का उपयोग करने के बाद आपके फॉलोअर्स तो बढ़ जाते हैं। हालांकि, इससे आपके अकाउंट के हैक होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
Cyber Scam Alert: Never Use These Apps To Increase Followers On Social Media
Cyber Scam Alert - फोटो : Istock

इसके अलावा आपके द्वारा साझा की गई जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके ये हैकर्स आपके साथ कोई बड़ा स्कैम भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको भूलकर भी फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किसी थर्ट पार्टी एप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed