14th Installment Of PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए लगभग हर किसी वर्ग को लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये के रूप में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त मिलनी है, लेकिन उससे पहले ये जरूरी है कि किसान कुछ काम जरूर करवा लें। वरना वो किस्त के लाभ से वंचित तक रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसानों को कौन से तीन काम करवाने जरूरी है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"64b0e03074a5e6213f04c9bb","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-farmers-must-be-complete-these-three-work-for-14th-installment-2023-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में जल्द आ सकती है 14वीं किस्त, क्या आपने करा लिए ये तीन जरूरी काम?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में जल्द आ सकती है 14वीं किस्त, क्या आपने करा लिए ये तीन जरूरी काम?
Fri, 14 Jul 2023 11:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:15 AM IST
विज्ञापन
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
ये हैं वो तीन काम, जिनको न करवाने पर अटक सकती है किस्त:-
नंबर 1
- अगर आप योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप किसी कारण ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आपको भी किस्त का लाभ मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन करवा लें। अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। सरकार ने योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों के लिए ये काम करवाना जरूरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है, जो अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाएंगे। अगर आपने अब ये काम नहीं करवाया है, तो आप इसे तुरंत करवा लें। अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को आप करवा सकते हैं।
विज्ञापन
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : Istock
14वीं किस्त कब?
- वहीं, बात अगर 14वीं किस्त के आने की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के किसी भी दिन ये किस्त जारी हो सकती है। इसमें किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।