फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: नौकरी के बीच में पीएफ खाता दूर कर सकता है पैसों की दिक्कत, जानें क्या है पैसे निकालने का तरीका

Fri, 14 Jul 2023 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 Jul 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
How to take advance from PF Account during Job Follow these steps
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : istock

PF Withdrawal Online Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोलती है, जिसके कई फायदे हैं। आप अगर नौकरी करते हैं, तो हर माह आपकी सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटा जाता है और फिर उतना ही अमाउंट कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा कराती है। यही नहीं, सालाना इस पर ईपीएफओ की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में कर्मचारी के नौकरी छोड़ने तक उसके पीएफ खाते में अच्छी खासी रकम इकट्ठा हो जाती है। पर अगर कभी नौकरी के बीच में आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है, तो आप चाहें तो इस दौरान अपने पीएफ खाते में से कुछ पैसे निकालकर अपना काम चला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नौकरी के दौरान आप कैसे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

How to take advance from PF Account during Job Follow these steps
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : istock

नौकरी के दौरान ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ खाते से पैसे:-

स्टेप 1

  • नौकरी के बीच में अगर पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप चाहें तो पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं
  • आपको इसके लिए पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
How to take advance from PF Account during Job Follow these steps
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • फिर यूएएन नंबर पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन कर लें
  • अब आपको यूएएन वाले सेक्शन में जाकर ऑनलाइन सर्विसेज वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको नीचे की तरफ क्लेम वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to take advance from PF Account during Job Follow these steps
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको अपने बैंक खाता संख्या को डालना है और उसे वेरिफाई करवाना है
  • फिर आपको पीएफ एडवांस वाला फॉर्म चुनना है और इसमें पैसे निकालने का कारण चुनना है
  • इसके बाद पीएफ खाते से कितने पैसे निकालने हैं, वो और बाकी जानकारियां यहां देनी है
विज्ञापन
How to take advance from PF Account during Job Follow these steps
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको बैंक की पासबुक या कैंसिल चेक की कॉपी को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को यहां दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • फिर लगभग एक सप्ताह के अंदर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed