फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिल सकता है 13वीं किस्त का लाभ या नहीं? ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Wed, 25 Jan 2023 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Jan 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligible and Not Eligible List Know How to Check PM Kisan Beneficiary Status
किसान लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए भी केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं को निरंतर चला रही है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के तहत हर चार महीने में किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। ऐसे में किसानों को अब तक 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में सवाल ये है कि कौन से किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा और कौन से किसानों को नहीं? इसलिए अगर आप ये जानना चाहते हैं तो अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligible and Not Eligible List Know How to Check PM Kisan Beneficiary Status
किसान लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

इस तरीके से चेक कर सकते हैं किसान लिस्ट में अपना नाम:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 13वीं किस्त के बारे में जानना चाहते हैं कि ये आपको मिलेगी या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल /pmkisan.gov.in पर जाना होगा
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligible and Not Eligible List Know How to Check PM Kisan Beneficiary Status
किसान लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर आपको फॉर्मर कॉर्नर वाला ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • अब आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट वाला विकल्प आएगा, इस पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligible and Not Eligible List Know How to Check PM Kisan Beneficiary Status
किसान लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन करके नीचे आना है और यहां पर अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनना है
  • फिर आपको गेट रिपोर्ट वाले बटन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligible and Not Eligible List Know How to Check PM Kisan Beneficiary Status
किसान लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • गेट रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी
  • यहां लिस्ट में आपको अपना नाम चेक करना है
  • अगर आपकी किस्त के स्टेटस के आगे 'Rft Signed By State' लिखा हुआ है, तो यानी आपके खाते में जल्द किस्त के पैसे आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed