देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सरकार 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को एक साथ ही किसानों के खाते में ट्रांसफर नहीं करती है बल्कि इसे तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार करोड़ों किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि को भेजती है। अब तक भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 14 किस्त को ट्रांसफर कर चुकी है। आने वाले कुछ महीनों में सरकार 15वीं किस्त को जारी कर सकती है। ऐसे में कई किसानों का यह सवाल है कि क्या एक परिवार में पति पत्नी दोनों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकता है?
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों को सरकार देगी अगली आने वाली 15वीं किस्त का लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन