PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करनी है। सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता गरीब किसानों को प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। अक्सर देश में कई किसानों का यह सवाल रहता है कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है, तो ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों को मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए क्या कहता है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन