Online Payment Tips: आज के समय में लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है और अब तो अधिकतर चीजें ऑनलाइन आ गई हैं। ऐसे में लोगों को कहीं जाना नहीं होता और वो अपने मोबाइल के जरिए ही ऑनलाइन के जरिए वो काम करवा लेते हैं। जैसे, शॉपिंग हो या फिर बैंकिंग आदि। आज के समय में अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं तो आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Banking Tips: गलत बैंक खाते या गलत UPI में भेज दिए पैसे? तो घबराए नहीं तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं वापस
Online Payment Tips In Hindi: अगर आपने किसी गलत बैंक खाते में या फिर किसी गलत यूपीआई आईडी पर अगर पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो क्या फिर आपको ये वापस मिल सकते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों चले जाते हैं गलत खाते या यूपीआई में पैसे?
- कई बार लोग जब किसी को पेमेंट कर रहे होते हैं तो उनके पैसे गलत बैंक खाते में या गलत यूपीआई में चले जाते है। ये होता इसलिए है कि अगर बैंक अकाउंट की जानकारी या यूपीआई की जानकाकरी गलत दर्ज हो जाए। ऐसे में इस पैसे को वापस पाया जा सकता है।
गलत खाते या यूपीआई में गए पैसे ऐसे मिल सकते हैं पैसे वापस:-
नंबर 1
- अगर आपके द्वारा भेजे गए पैसे किसी गलत यूपीआई में चले गए हैं तो आप यूपीआई एप पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आप यूपीआई एप के कस्टमर केयर में संपर्क कर सकते हैं और उन्हें ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी दे सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है ताकि, आपको पैसे वापस मिल सके।
नंबर 2
- अगर आपके पैसे किसी गलत बैंक खाते में चले गए हैं, तो आपको सबसे पहले अपने बैंक के कस्टमर केयर पर संपर्क करना चाहिए। यहां पर अधिकारी को ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी दें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके बाद आपको पैसे वापस दिलवाने की दिशा में बैंक काम करता है।
यहां कर सकते हैं शिकायत
- अगर आप चाहें तो नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई में भी गलत यूपीआई ट्रांजेक्शन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इनका नंबर 18001201740 है जिस पर आप कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।