फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले किसानों को मिल सकता है तोहफा, आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

Sun, 07 Sep 2025 11:09 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 11:09 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: केंद्र सरकार दिवाली से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त जारी कर सकती है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। 
 

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 21th installment date farmers Check your status here
दिवाली से पहले किसानों को मिल सकता है तोहफा, आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी कटौती के बाद दिवाली से पहले किसानों को एक और खुशखबरी दे सकती है। देशवासियों को जीएसटी कटौती का लाभ 22 सितंबर 2025 से लोगों को मिलने लगेगा। इसका फायदा देश के हर वर्ग को होगा। दरअसल, केंद्र सरकार दिवाली से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त जारी कर सकती है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। 



देश की आधा से अधिक आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है। केंद्र सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 
 

pm kisan samman nidhi yojana 21th installment date farmers Check your status here
दिवाली से पहले किसानों को मिल सकता है तोहफा, आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : Freepik

इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। सरकार हर किस्त के तहत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 20 किस्तों को जारी कर चुकी है।  दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 20वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों के मन में सवाल है कि आखिर 21 वीं किस्त कब जारी होगी। 
 

pm kisan samman nidhi yojana 21th installment date farmers Check your status here
दिवाली से पहले किसानों को मिल सकता है तोहफा, आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त? 

भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना किसानों को 6000 रुपये देती है। किसानों को यह रुपये दो-दो हजार की तीन किस्तों में मिलते हैं। चार महीने के अंतराल पर किसानों को एक किस्त जारी की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त अक्तूबर महीने में दिवाली से पहले जारी कर सकती है। 

Mobile Care Tips: मोबाइल न हो जल्दी खराब, इसलिए रखें इन 4 बातों का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 21th installment date farmers Check your status here
दिवाली से पहले किसानों को मिल सकता है तोहफा, आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : Adobe Stock

अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना किस्त के बारे में चेक करना चाहते हैं, तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।

Mobile Buying Tips: सेकेंड हैंड फोन खरीदने वाले हो जाएंगे सावधान, जानिए कैसे चेक करें चोरी का तो नहीं है

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 21th installment date farmers Check your status here
दिवाली से पहले किसानों को मिल सकता है तोहफा, आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : AdobeStock

ऐसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं। 

होम पेज पर 'Know Your Status' ऑप्शन पर क्लिक करें। 

इसके बाद एक नया विंडो खुल जाएगा। 

यहां आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। 

इसके बाद आपको Get OTP पर क्लिक करना होगा। 

OTP दर्ज करते ही आपका अपना स्टेटस नजर जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed