फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या सरकार जून में ही जारी कर सकती है 20वीं किस्त या नहीं? जानें क्या कहता है नियम

Thu, 05 Jun 2025 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Jun 2025 11:13 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aegi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th kist kab aegi know installment date rules and updates in Hindi
20वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date: जो लोग जरूरतमंद हैं और जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं उनके लिए देश में कई अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इसमें राज्य सरकारों की और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर उस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: अगर की ये एक गलती तो किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे, किसान रखें इन बातों का ध्यान

जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ किसानों को दिया जाता है। इसमें किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में इस बार किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। तो क्या 20वीं किस्त जून महीने में ही जारी होगी या नहीं? इस बारे में यहां जानने की कोशिश करेंगे कि इसको लेकर नियम क्या कहता है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th kist kab aegi know installment date rules and updates in Hindi
20वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Freepik

पहले जानते हैं किन किसानों को मिलेगी किस्त और किन्हें नहीं?

नंबर 1

  • अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवा रहे उनकी किस्त अटक जाएगी। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन होता है जिसमें देखा जाता है कि आपकी जमीन खेती योग्य है भी या नहीं है। इसलिए किस्त का लाभ लेना है तो भू-सत्यापन समय रहते करवा लें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th kist kab aegi know installment date rules and updates in Hindi
20वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो ई-केवाईसी का काम नहीं करवा रहे। किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो किसानों को ये काम करवाना होता है। आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या आधिकारिक एप से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी का काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th kist kab aegi know installment date rules and updates in Hindi
20वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको दो काम और करवाने होते हैं। इसमें पहला काम है आधार लिंकिंग का जिसमें आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है। इसके अलावा आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवाना होता है। अगर ये ऑन नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को भी करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th kist kab aegi know installment date rules and updates in Hindi
20वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। नियमों के तहत ये पहले से होता आ रहा है जैसे, 17वीं किस्त जून 2024 में, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में और फिर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ही 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed